विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में रोडवेज के पास युवक के सिर पर पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार, बरेली में मौत

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 31 Oct 2026 10:47 AM (IST)

रुद्रपुर में रोडवेज के पास एक युवक राजेश पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। रोडवेज के पास अमन टी स्टाल के सामने हुए विवाद में एक युवक की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन युवकों ने राजेश के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार किए थे।

गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया था। वहां राधिका अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से स्वजन में कोहराम मच गया।

रम्पुरा वार्ड संख्या 22 निवासी सुनीता पत्नी स्वर्गीय छोटे लाल ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे उनका पुत्र राजेश अपने मित्र सचिन रस्तोगी के साथ रोडवेज स्थित अमन टी स्टाल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान स्टाल के सामने एक वाहन चालक ने राजेश को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इसी बीच बाइक संख्या यूपी-21-डीई-3724 (प्लेटिना) से गौरव कुमार निवासी मेरठ, प्रेम प्रशांत निवासी रोहतक और चेतन वर्मा निवासी ट्रांजिट कैंप वहां पहुंचे। तीनों ने राजेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। हमले में राजेश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद तीनों आरोपित उसे मृत समझकर बाइक से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस राजेश को जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। स्वजन उसे राधिका अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।