विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में घमासान, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को उठा ले गई पुलिस

Published: Thu, 27 Aug 2026 11:41 AM (IST)

रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को जिला अस्पताल की बदहाली पर सीएम को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में लिए गए

  2. सीएम धामी को जिला अस्पताल पर ज्ञापन देने जा रहे थे

  3. पुलिस ने अन्य नेताओं को भी बलपूर्वक हिरासत में लिया

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दे जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन देने जाते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ठुकराल सहित अन्य नेताओं को अपने साथ ले गई।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय कर कार्यकर्ताओं को सीटी क्लब पहुंचने के लिए कहा। इसकी जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस हरकत में आ गई। एसएसआई महेश कांडपाल फोर्स के साथ सिटी क्लब पहुंच गए।

उन्होंने पूर्व विधायक ठुकराल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न जाने की हिदायत दी। ठुकराल ने पुलिस को बिना किसी विरोध के मात्र ज्ञापन देने का विश्वास दिलाया। परंतु पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और ठुकराल को सिटी क्लब में नजरबंद किया था। परंतु ठुकराल नहीं माने ओर समर्थकों के साथ बाहर निकल गए।

जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल के साथ ही सुनील चुघ, रामसेवक, दिनेश कोहली, आनंद शर्मा, दिनेश पंत, सुखदेव हालदार को हिरासत में ले पुलिस वैन में अपने साथ ले गई। इस दौरान ठुकराल की पुलिस के साथ जम कर धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल व भीमलाल ने दिल्ली में थामा कांग्रेस का हाथ