रुद्रपुर में जुए में हारी रकम से आहत पेंटर ने की आत्महत्या
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक पेंटर ने जुए में 15 हजार रुपये हारने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में रविवार शाम जुए में 15 हजार रुपये हारने के बाद एक पेंटर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी नीचे रसोई में खाना बना रही थी। खाना खाने के लिए पति को बुलाने ऊपर कमरे में पहुंची तो वह चादर के सहारे लटका मिला।
पत्नी ने आनन-फानन में फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित जवाहर ज्योति निवासी 32 साल के बृजलाल मौर्य (हाल निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप) पेंटिंग का काम करता था।
रविवार सुबह उसका पत्नी गुड्डी मौर्य से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। शाम को घर लौटने पर उसने पत्नी को बताया कि वह जुए में 15 हजार रुपये हार गया है। रात करीब साढ़े सात बजे पत्नी नीचे रसोई में खाना बना रही थी, जबकि बृजलाल दूसरी मंजिल पर कमरे में अकेला था।
कुछ देर बाद पत्नी उसे खाना खाने के लिए बुलाने ऊपर पहुंची तो कमरे में टीनशेड के लोहे के एंगल से बंधी चादर के सहारे वह लटका मिला। उसके पैर फर्श को छू रहे थे। पत्नी ने तत्काल फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी एंबुलेंस के जरिए बृजलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।