विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में पिता ने सोते हुए बेटे के सिर पर सब्बल से किए कई वार, नकदी और जेवरात लेकर हुआ फरार

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 25 Nov 2026 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 12:11 PM (IST)

रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी में एक पिता ने पारिवारिक विवाद में अपने बेटे पर लोहे की सब्बल से जानलेवा हमला किया, जिससे बेटा आईसीयू में गंभीर रूप से घायल है। हमले के बाद आरोपित पिता घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पिता ने बेटे पर सब्बल से जानलेवा हमला किया

  2. बेटा गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती है

  3. आरोपित पिता नकदी, जेवरात लेकर फरार हुआ

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। इंदिरा कालोनी में पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या के इरादे से उस पर लोहे की सब्बल से कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक आईसीयू में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यही नहीं हमले के बाद आरोपित पिता घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

इंदिरा कालोनी निवासी विक्की पुत्र सुरेश कुमार के अनुसार, 22 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसका बड़ा भाई अनिल कुमार घर पर सो रहा था। इसी दौरान उनके पिता सुरेश कुमार ने लोहे की सब्बल से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसका पता चलते ही वह भाई को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अनिल कोमा में चला गया है और वह न तो बोल पा रहा है और न ही सुन पा रहा है। घटना के बाद उसके पिता घर में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपये, दो तोला सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।

उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। आरोप है कि घर से जाने से पहले पिता ने रसोई गैस सिलेंडर में आग लगाने के साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि आरोपित पिता सुरेश कुमार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है, इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।