Move to Jagran APP

मां संग रह रही बेटी ने कहा- पापा ने किया दुष्‍कर्म तो पिता संग रहने वाले बच्‍चों ने मां पर लगाए संगीन आरोप

Husband Wife Fight पति-पत्नी के खर्च के विवाद के बाद परिवार दो पक्षों में बंट गया। दोनों के ही तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवास विकास चौकी पहुंचे दोनों पक्षों ने हंगामा किया।

By virendra bhandariEdited By: Nirmala BohraPublished: Sun, 12 Mar 2023 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2023 09:15 AM (IST)
मां संग रह रही बेटी ने कहा- पापा ने किया दुष्‍कर्म तो पिता संग रहने वाले बच्‍चों ने मां पर लगाए संगीन आरोप
Husband Wife Fight: पति-पत्नी के खर्च के विवाद के बाद परिवार दो पक्षों में बंट गया।

जासं, रुद्रपुर : Rudrapur News: पति-पत्नी के खर्च के विवाद के बाद परिवार दो पक्षों में बंट गया। इस दौरान जहां पत्नी के साथ रह रही विवाहिता पुत्री ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वहीं पिता के साथ रह रही पुत्रियों ने मां और भाई पर गालीगलौज करते हुए पिटाई का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवास विकास चौकी पहुंचे दोनों पक्षों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामला शांत किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जगतपुरा निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के ही तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

पति-पत्नी में घर के खर्च को लेकर विवाद

बड़ी पुत्री का चार माह पहले विवाह हो चुका है, जो कुछ दिन पहले मायके आई हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में घर के खर्च को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते जहां विवाहिता पुत्री और पुत्र अपनी मां के साथ रह रहा है, जबकि दो छोटी पुत्रियां उसी मकान में पिता के साथ रह रही हैं।

इधर शनिवार को महिला अपनी विवाहिता पुत्री के साथ चौकी पहुंची। इस दौरान उसने अपने पति पर पुत्री से सात सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि 9 मार्च की रात पुत्री सोई हुई थी। इसी बीच उसके पति ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जब उसकी आंख खुली तो विरोध किया।

पिता के साथ आई पुत्रियों ने मां पर लगाए संगीन आरोप

आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी और पुत्री की पिटाई की। मामले में पुलिस ने उसके पिता को भी चौकी बुला लिया। जहां पिता के साथ आई पुत्रियों ने बताया कि उसके भाई और मां ने उनसे गंदी-गंदी गाली देते हुए पिटाई की।

आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि विवाद पारिवारिक है। वह एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.