विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में शर्मनाक वारदात, 12वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर कार में किया दुष्कर्म

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:34 PM (IST)

रुद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को उसके परिचित रंजीत सिंह ने स्कूल छोड़ने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर युवक ने उसे कार में बैठा लिया। बाद में उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती रुद्रपुर के स्कूल में कक्षा 12 वीं की छात्रा है। सोमवार को रोज की तरह वह अपने स्कूल जाने को घर से निकली थी। इस बीच छतरपुर निवासी छात्रा का परिचित रंजीत सिंह उसे मिला और स्कूल छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया।

इसके बाद उसे शांति विहार वाले रास्ते पर सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। पुत्री से हुए दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद स्वजन रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर सौंपी।

एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि मामले में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपित रंजीत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में हल्दी रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं, छह घंटे तक रेल यातायात प्रभावित