बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
संवाद सहयोगी खटीमा भारतीय जनता पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा क
संवाद सहयोगी, खटीमा: भारतीय जनता पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही तक किया गया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाएंगे।
विकास खंड सभागार में रविवार को भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक पुष्कर ¨सह धामी व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक धामी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उनके कार्यकाल में देश का गौरव बढ़ा है। जनधन, आयुष्मान, सौभाग्य व डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से आमजन लाभान्वित हुआ है। राज्य सरकार भी आमजन के दुख दर्द को दूर करने में जुटी है। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं का कहना था कि पार्टी जिस किसी को भी लोकसभा टिकट देगी, उसे पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की चुनौती का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, विधानसभा संयोजक भैरव दत्त पांडे, नंदन ¨सह खड़ायत, जगदीश पांडे, रमेश जोशी, दीपक तिवारी, सतीश भट्ट, पावस गुप्ता, राजपाल ¨सह, महेंद्र दिगारी, सावित्री कन्याल, जानकी भट्ट आदि मौजूद थे।