Move to Jagran APP

नंद से रूठे कांग्रेस के लाल

सत्ता से बेदखली का दंश झेल रही कांग्रेस में विवाद सुलझाए नहीं सुलझ रहे। अब पार्टी के कई पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे पार्टी भी छोड़ दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 04:02 PM (IST)
नंद से रूठे कांग्रेस के लाल
नंद से रूठे कांग्रेस के लाल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : सत्ता से बेदखली का दंश झेल रही कांग्रेस में विवाद सुलझाए नहीं सुलझ रहे। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले मेयर के टिकट पर पार्टी के ही सिपाहियों ने सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने नंदलाल को बाहरी व्यक्ति बताते हुए उन्हें टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया। पार्टी के वफादार सिपाहियों में ऐसे करीब चार दर्जन ने इस्तीफा तक दे दिया है। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के कई बडे़ पदाधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने इस कदम को गलत करार दिया है।

loksabha election banner

प्रदेश में कांग्रेस फिलहाल वेंटीलेटर पर है। गुटबाजी के चलते विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुकी पार्टी अब नगर निकाय चुनाव में भी आपस में ही उलझ गई है। नंदलाल को रुद्रपुर सीट से मेयर का टिकट देने से पार्टी के लोग असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि टिकट बेचा गया है। कार्यकर्ताओं के आरोपों में कितना वजन है यह तो पार्टी के नेता ही जानते होंगे, लेकिन टिकट के लिए जो नाम सामने आ रहे थे, उनमें नंदलाल को सशक्त माना गया था। बात ममता रानी की करें तो वह पिछले चुनाव में तीन हजार से अधिक वोट से चुनाव हार गई थीं। सुनील आर्या का राजनीतिक कॅरियर जीरो था। नंदलाल को पार्टी ने समर्पित मानते हुए टिकट के लिए चुना। रविवार शाम उनकी घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत का बिगुल बज गया। सोमवार सुबह पार्टी के फैसले के विरोध में ट्रांजिट कैंप में बैठक बुलाई गई। इसमें दो दर्जन पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी। बंगाली समाज के भी दो दर्जन लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। जिला सचिव अजीत साहा ने कहा कि बंगाली समाज अब किसी पार्टी का वोट बैंक और कठपुतली नहीं बनेगा। वे अपनी रणनीति खुद बनाएंगे और संघर्ष करेंगे। कांग्रेस कमेटी से इन्होंने दिया इस्तीफा

- कोमिल राम कोली, प्रदेश सचिव

- अजीत साहा, जिला सचिव

- परिमल राय, जिला प्रवक्ता

- चन्द्रसेन कोली, महानगर महामंत्री - राजकुमार कोली, महानगर अध्यक्ष, अनुसूचित विभाग

- बासुदेव कोली, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष

- जय प्रकाश कोली, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग

- विशाल कोली, महानगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित विभाग

- प्रमोद कोली, नगर सचिव, अनुसूचित विभाग

- हरिराम कोली, महासचिव, अनुसूचित विभाग

- धर्मवेद कोली, पूर्व नामित पार्षद

- सुमन, नगर सचिव, अनुसूचित विभाग

- केदार कोली, नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग

- राधेश्याम कोली, नगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित विभाग

- विरेंद्र कोली, नगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित विभाग

- राम अवतार कोली, महानगर अध्यक्ष, कोली समाज

- पप्पू कोली, महानगर सचिव, अनुसूचित मोर्चा

- राकेश कोली, जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित विभाग

समर्थक जिन्होंने इस्तीफा दिया

शंकर कोली, धर्मेंद्र, मुकेश कोली, महेश गुप्ता, चंद्रशेखर गांगुली, हरिचंद विश्वास, एसपी सरकार, हीरा मंडल, आशीष भौमिक, आलोक राय, नंद शेखर गांगुली, देव वर्मन, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशी वर्मन, अनिल मिस्त्री, शुशांत मंडल, दुलाल वर्मन, राम पद विश्वास व अन्य। वर्जन:::::::::

टिकट किसी एक को ही मिलना था। हम सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते। पार्टी का सच्चा सिपाही वही है, जो आलाकमान के निर्देशों का पालन करे। पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ाना चाहिए। -जगदीश तनेजा, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.