उत्तराखंड में रामलीला मंचन के दौरान हादसा, खर का अभिनय कर रहे कलाकार के गले में लगी तलवार
खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान खर का अभिनय कर रहे कलाकार अमित जोशी घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में रामलीला मंचन के दौरान खर-दूषण और श्रीराम के बीच युद्ध के दृश्य में हादसा हो गया।
खर का अभिनय कर रहे अमित जोशी का पैर अपने ही वस्त्रों में उलझने से वह गिर पड़े। इस दौरान उनकी तलवार गले में लग गई, जिससे वह घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हें उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया इस दौरान दो-तीन टांके लगाए लए। इसके बाद घायल को निजी अस्पताल में दिखाया गया।
बताया जा रहा है कि घायल अभी अस्पताल में भर्ती है। कलाकार की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर की रामलीला: आतंकवाद के काले साये से निकलकर आस्था की अविस्मरणीय जीत
यह भी पढ़ें- देहरादून में 157 साल पुरानी रामलीला, गुलामी के दौर में हुई थी शुरुआत... मुस्लिम समाज भी भागीदार
