ये कैसी गोपनीयता, मोदी जी कुछ तो बोलो
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ¨सह ने कहा कि जनता न
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ¨सह ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मोदी सरकार को केंद्र तक पहुंचाया था, आज वह विश्वास टूट चुका है। देश में खलबली का माहौल है। राफेल घोटाला नहीं, रक्षा महाघोटाला है, जिसकी जद में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आरोप लगाया कि जिस कंपनी से सौदा किया गया है, उस पर 45 हजार करोड़ रुपये का एनपीए है। अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इस कंपनी को विमान खरीद का ठेका दिया गया। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर से कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों को जगाने का काम करेगी। केंद्र सरकार की नाकामियों का पु¨लदा जनता के सामने रखा जाएगा।
शक्रवार को काशीपुर रोड पर पत्रकारों से बात करते हुए अनुग्रह नारायण ¨सह ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस बड़ी विपक्षी पार्टी है तो इसका जवाब भी दिया जाएगा। पार्टी संगठन तैयार है। ढांचे गठित किए जा रहे हैं। दो अक्टूबर से घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियां बताई जाएंगी। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर ¨सह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर है भी तो वे प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मानी के साथ प्रदेश के भ्रमण पर निकले हैं, सब मिलजुलकर काम करेंगे। संसद में राहुल गांधी के आंख मारने के सवाल पर अनुग्रह नारायण बोले कि यह एक प्रतिक्रिया भर है। उन्होंने मोदी को जोकर बताया। कहा कि देश की वर्तमान स्थिति अच्छी नहीं है। देश के लोग भयभीत हैं और खलबली का माहौल है। भाजपा ने 2014 में जीता गया विश्वास तोड़ा है। लोग इसका बदला 2019 में लेंगे। बोले, राफेल रक्षा महाघोटाला है। प्राइवेट कंपनी को पहली बार रक्षा के क्षेत्र में लाकर गोपनीयता भंग की गई है। ऐसे में जबकि दूसरे देशों की हम पर नजर है, यह केंद्र सरकार का गलत निर्णय है। अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एक ऐसी कंपनी से सौदा किया गया जिसका एपीए 45 हजार करोड़ है। बोले, कांग्रेस की पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर फ्रांस में सौदा किया जाना कहा तक उचित है। इसके बाद भी विमान की कीमत कोई बताने को तैयार नहीं है। कानून मंत्री कुछ बोलते हैं तो वित्त मंत्री कुछ। उन्होंने कहा कि मोदी भी इस मामले से खुद को दूर नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि देश निजी कंपनियों के हाथ में है जिसे कांग्रेस बेनकाव करेगी। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मानी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल ¨सह पाटू, इंद्रजीत ¨सह, पुष्कर राज जैन आदि कांग्रेसी मौजूद थे।