Move to Jagran APP

कांग्रेसी किले में लगी सेंध, कई कार्यकर्ता भाजपा में

जासं, रुद्रपुर : ग्राम बागवाला में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। यहां आयोजित एक

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 09:29 PM (IST)
कांग्रेसी किले में लगी सेंध, कई कार्यकर्ता भाजपा में
कांग्रेसी किले में लगी सेंध, कई कार्यकर्ता भाजपा में

जासं, रुद्रपुर : ग्राम बागवाला में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष कांग्रेस नेता अजय वर्मा एवं राजीव शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। पूरे देश में में कांग्रेस समाप्ति की ओर है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता के साथ-साथ कांग्रेसी भी प्रभावित हो रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस छोड़कर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा पुन: परचम लहराएगी। उधम¨सह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को एतिहासिक जीत दिलाई जाएगी। कहा कि इस बार चुनाव में पूरी ताकत झोंकी जाएगी। कार्यकर्ताओं से भी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुड़ने का आहवान किया। इस मौके पर सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, वीरेंद्र ¨सह सामंती, राजेश बजाज, भरत मिश्रा, योगेश तिवारी, अजय वर्मा, आशीष जायसवाल, मनोज वर्मा, लाल ¨सह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, हीरा लाल सैनी, कोमल सैनी, गुरनाम ¨सह, दिनेश साहनी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.