फरार राजा का नेपाल कनेक्शन, संपर्क
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पुलिस कस्टडी से फरार रनजीत ¨सह उर्फ राजा 40 दिन बाद भी पुलिस
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पुलिस कस्टडी से फरार रनजीत ¨सह उर्फ राजा 40 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। नेपाल के रास्ते उसके विदेश भागने की आशंका पर ऊधमसिंह नगर पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है। बता दें कि राजा पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
प्रापर्टी विवाद का लेकर किच्छा निवासी समीर अहमद की हत्या का मास्टर माइंड राजा वारदात के बाद कनाडा भाग गया था। 14 सितंबर को वह मुंबई एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी होने के कारण पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। मुंबई से किच्छा पुलिस उसे लेकर लौट रही थी। पिलखुआ में पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर राजा हथकड़ी समेत फरार हो गया था। इसके दो घंटे बाद रुद्रपुर ओमेक्स निवासी मां और बहन भी भूमिगत हो गए थे। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने राजा पर पहले 2500 और फिर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। साथ ही उसके बैंकों के पांच खातों को सीज कर दिया था।
इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजा के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में भी है। एसपी सिटी देवेंद्र ¨पचा ने बताया कि राजा की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है।