विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क निर्माण को लेकर खटीमा में ग्रामीणों का प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 05:00 AM (IST)

स्वीकृति होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू ना होने से खिलड़िया गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

सड़क निर्माण को लेकर खटीमा में ग्रामीणों का प्रदर्शन
सड़क निर्माण को लेकर खटीमा में ग्रामीणों का प्रदर्शन

खटीमा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: स्वीकृति होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू ना होने से खिलड़िया गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। 

ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि चलना भी दूभर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। ऐसे में अब तक 15 से 20 लोग घायल हो चुके हैं।  

यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा के गांधी पार्क में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

ग्रामीणों ने कहा कि यहां के लिए सड़क के टेंडर होने के बाद अनुबंध भी हो गया है। उसके बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। ग्रामीणों ने  चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण शुरू नहीं कराया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।  

यह भी पढ़ें: ग्रामीण बोले, शराब की दुकान चोपता शिफ्ट होने का होगा विरोध

प्रदर्शन करने वालों में हरीश बोरा, रमेश सिंह, महेश जोशी, शंकर जोशी, नंदा बल्लभ, भीम सिंह, प्रह्लाद सिंह, नारायण सिंह, देश सिंह सामंत आदि मौजूद थे।