रोडवेज अड्डे में महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, तभी...
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में रात के वक्त दो मनचलोंं ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। लेकिन, कुछ ही देर में मनचलों को सबक भी मिल गया। ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: रोडवेज अड्डे में महिला को अकेले पाकर मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लोगों ने युवकों को इतना पीटा कि वे भाग निकले।
बीती रात उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर रोडवेज परिसर में महिला अकेली बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर वहां लोग एकत्र हो गए। उन्होंने युवकों को पीटना शुरू किया तो मनचलों ने वहां से भागने में ही समझदारी समझी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।