गदरपुर में कार्यकर्ताओं ने दर्जा राज्यमंत्री का किया स्वागत
गदरपुर में गुरुवार को प्रदेश के दर्जा राज्य मंत्री एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष राम प्रजापति का जोरदार स्वागत हुआ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:07 PM (IST)
गदरपुर : गुरुवार को प्रदेश के दर्जा राज्य मंत्री एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने के प्रथम बार नगर पहुंचे। यहां प्रजापति महासभा के महामंत्री विपुल प्रजापति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत उनका स्वागत किया। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष राम प्रजापति ने कहा की माटी कला बोर्ड के द्वारा माटी कलाकारों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा लघु उद्योगों के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार, रामकुमार, सरवन कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें