विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंतनगर विवि में हॉस्टल के छात्रों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी, कुलपति ने मांगी रिपोर्ट

Published: Thu, 11 Jun 2026 12:03 PM (IST)

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के हॉस्टल में करीब 30 छात्रों की भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई, जिसमें उन्हें उल्टी और पेट में मरोड़ की शिकायत हुई।

चिकित्सकों ने हॉस्टल पहुंचकर विद्यार्थियों का उपचार किया। File

चिकित्सकों ने हॉस्टल पहुंचकर विद्यार्थियों का उपचार किया। File

HighLights

  1. पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में 30 छात्र भोजन से बीमार हुए

  2. छात्रों को उल्टी और पेट में मरोड़ की शिकायत हुई

  3. कुलपति ने खाद्य सामग्री जांच और स्पष्टीकरण के आदेश दिए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में हॉस्टल में रह रहे करीब 30 बच्चों की भोजन करने से हालत बिगड़ गई। इन विद्यार्थियों को उल्टियां हुई और पेट में मरोड़ हुई है।

अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है, चिकित्सकों ने हॉस्टल पहुंचकर विद्यार्थियों का उपचार किया है।

कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने मामले में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ खाद्य सामग्री की जांच कराने को कहा है।

यह भी पढ़ें- पंतनगर विवि में 119वें किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, कहा- किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा

यह भी पढ़ें- पंतनगर किसान मेले में कृषि ड्रोन बना आकर्षण, पांच मिनट में एक एकड़ में करेगा दवा का छिड़काव