पंतनगर विवि में 119वें किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, कहा- किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा
पंतनगर विश्वविद्यालय के 119वें किसान मेले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कृषि वैज्ञानिकों से सुदूर गांवों में शोध करने ...और पढ़ें

पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें किसान मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी. Jgagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें किसान मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक राज्य के सुदूर गांवों तक कृषि शोध करें तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार होगा।
कहा, बजट में किसानों की सुविधाओं को बढ़ावा देने को लेकर किए कई प्राविधान किए हैं। राज्य का किसान आय में वृद्धि के मामले में देश में पहले स्थान पर है। उत्तराखंड में 1111000 करोड़ का ऐतिहासिक बजट किया पारित किया गया है।
शहद उत्पादन की प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और राज्य का देश में आठवां स्थान है। जापान के सहयोग से महक क्रांति नीति 2026 से 2036 लागू की गई है। साथ ही अरोमा वैली 23000 हेक्टेयर भूमि में काशीपुर में तैयार हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मेले में लगे अलग अलग उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया।
