विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand में नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नया मोड़, एसएसपी ने गठित की एसआइटी

Published: Sat, 17 Aug 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Crime निजी अस्पताल की लापता महिला नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime: निजी अस्पताल की लापता महिला नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या
Uttarakhand Crime: निजी अस्पताल की लापता महिला नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Uttarakhand Crime: निजी अस्पताल की लापता महिला नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपित से जहां पुलिस ने हल्द्वानी जेल में पूछताछ की।

स्वजन हत्या के पर्दाफाश से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे है। उन्होंने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। उसमें कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। जिस पर एसएसपी ने एसआइटी का गठन कर जांच सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्य के आधार पर किए जाने का आश्वासन दिया है।

वहीं कई छात्र संगठनों ने मामले की सीबीआई जांच और दोषी को फांसी देने की अपील की है।

30 जुलाई की रात से गायब थी नर्स

बिलासपुर, डिबडिबा स्थित वसुंधरा इनक्लेव निवासी नर्स तस्लीम जहां 30 जुलाई की रात से गायब थी। इस मामले में तस्लीम जहां की बहन की तहरीर पर पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान खंगाले गए सीसीटीवी में वह घर की ओर जाते हुए दिखाई दी थी।

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आज उत्‍तराखंड में डॉक्‍टर 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर, मिलती रहेंगी तीन सेवाएं

आठ अगस्त को डिबडिबा क्षेत्र में ही वसुंधरा इनक्लेव से कुछ आगे एक खाली प्लाट में तस्लीम जहां की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। इस पर पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बरेली निवासी हत्यारोपित धर्मेंद्र को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या के पर्दाफाश से स्वजन संतुष्ट नहीं थे।

ऐसे में शनिवार को महाविद्यालय के छात्रों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। कहा कि जिस तरह से तस्लीम जहां के साथ घटना हुई है, उसे धर्मेंद्र अकेला नहीं कर सकता है। आशंका जताई कि कई और लोग भी इसमें शामिल हो सकते है।

इस पर एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने कहा कि स्वजन को जिस जिस पर शक है, उनकी जांच की जाएगी। इसके लिए एसआइटी का गठन कर दिया है। जो वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड लौटे Lakshya Sen, हुआ जोरदार स्‍वागत; कहा- 'दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया खास उपहार'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।