विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदू युवती के साथ शिव बनकर होटल में रुका मोहम्मद, पहचान उजागर होने पर हिंदूवादी संगठनों ने की धुनाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:41 AM (IST)

रुद्रपुर के एक होटल में मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ अपनी पहचान शिव बताकर छिपाई। पहचान उजागर होने पर हिंदूवादी संगठनों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक होटल में हिंदू युवती के साथ पहचान छिपाकर ठहरे मुस्लिम युवक को लेकर हंगामा हो गया। युवक ने होटल में अपना नाम शिव और दिल्ली निवासी बताया था।

वहीं, युवती भी खुद को दिल्ली की रहने वाली बता रही थी। हालांकि, शक होने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने दोनों से पूछताछ की तो युवक की असल पहचान सामने आ गई। इसके बाद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मुस्लिम युवक भूरारानी निवासी युवती के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। इसकी भनक लगने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। उन्होंने युवक और युवती से पूछताछ शुरू की। इस दौरान युवक ने अपना नाम शिव बताते हुए खुद को दिल्ली का निवासी बताया।

युवती ने भी पहले खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर युवती ने अपना पता भूरारानी बताया, जबकि युवक ने अपना नाम मोहम्मद बताया। पहचान छिपाने का मामला सामने आने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।