विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज उत्तराखंड के खटीमा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:42 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 11:55 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खटीमा के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, खटीमा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव गुरुवार को खटीमा पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। ग्राम अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कालेज में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य व भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर 12:55 बजे लोहियाहेड हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे कार से ग्राम अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कालेज पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस दौरान जिपं अध्यक्ष मौर्य ने दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, जीवन धामी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव खटीमा के अशोक फार्म पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वह आमजन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।