आंदोलनरत कर्मचारियों को समझाने पहुंचे विधायक
जागरण संवाददाता, किच्छा : वेतन भत्तों में कटौती व किराये में वृद्धि के खिलाफ टूल डाइन हड़ताल से ची
जागरण संवाददाता, किच्छा : वेतन भत्तों में कटौती व किराये में वृद्धि के खिलाफ टूल डाइन हड़ताल से चीनी मिल की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार को विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी मिल के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके दर्द को समझने का प्रयास किया। उन्होंने उचित मंच पर कर्मचारियों की समस्या को रख उनके हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया।
सरकार द्वारा वेतन भत्तों मे कटौती के बाद से माहौल गर्मा गया था। चीनी मिल कर्मियों ने टूल डाउन हड़ताल के बाद से अगले पेराई सत्र के लिए चल रहा चीनी मिल में रिपेय¨रग का कार्य प्रभावित हो गया। कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा जारी शासनादेश का विरोध किया। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी मिल पहुंच कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उनको अपनी पीड़ा से अवगत कराया। विधायक शुक्ला ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा सरकार उनके खिलाफ नहीं है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी आवाज को वह पुरजोर तरीके से उठाने से पीछे नहीं रहेंगे। इस दौरान त्रिलोक ¨सह जीना, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र ¨सह पोखरिया, मनोज कुमार, दीपक यादव, राम आशीष, सतीश तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, राम निवास आदि मौजूद थे।
संदीप जुनेजा