विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने पूर्णागिरि मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, "एक पेड़ मां के नाम" के तहत किया पौधरोपण

Published: Mon, 15 Jun 2026 10:05 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और "एक पेड़ मां के नाम" ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने पूर्णागिरि मंदिर में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया

  2. "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

  3. स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

जागरण संवाददाता, उधम सिंह नगर। खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई की तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

uk cm jhadu

सफाई का दिया संदेश।

आसपास बनाए रखें सफाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही एक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: कैंची धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब; पांच बजे खुले पट