राजकीय सम्मान के साथ मयंक का अंतिम संस्कार
संवाद सूत्र गदरपुर मयंक का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद चंदेल गांव पहुंचा तो हर किसी
संवाद सूत्र, गदरपुर : मयंक का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद चंदेल गांव पहुंचा तो हर किसी के आंखों से आंसू निकल पड़े। सीओ पूरनपुर के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने मयंक के शव को पूरे सम्मान के साथ कंधा देते हुए श्मशान घाट पहुंचाया। वहां उसके पार्थिव शरीर को सलामी देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मयंक का पार्थिव शरीर देर शाम पैतृक गांव चंदेला पहुंचा तो वहां पर उसके अंतिम संस्कार में पूरे गांव के साथ ही आस पास के गांव के लोग उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी शव के साथ गांव पहुंचे थे। पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही मां कमलेश के साथ ही पूरा परिवार बिलखने लगा। प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर माधो सिंह बिष्ट भी पुलिस फोर्स के साथ चंदेला गांव पहुंचे थे। पैतृक श्मशान घाट में पार्थिव देह को सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इंसेट .. नहीं पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का कोई अधिकारी उत्तराखंड की सीमा से लगा चंदेल गांव मयंक की मौत पर रो रहा था। उप्र के पीलीभीत जनपद से लेकर बिलासपुर की फोर्स अपने सिपाही की हत्या पर शोक व्यक्त करने उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो परिवार को बल प्रदान कर रहा था। लेकिन उत्तराखंड पुलिस का कोई भी अधिकारी अंतिम संस्कार प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ। इसको लेकर कानाफूसी का बाजार गर्म रहा। इंसेट .... पुलिस के कब्जे में मुख्य आरोपित जमीन विवाद का मुख्य आरोपित और मयंक की हत्या में नामजद मनोज दूबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन पुलिस अधिकारी इस संबंध में पूछे जाने पर चुप्पी साध रहे हैं। मयंक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस मनोज दूबे के सहारे मयंक को गोली मारने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके चलते उसके पकड़े जाने की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा रखा है।