खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी
संवाद सहयोगी, खटीमा : खाना बनाते समय एक नवविवाहिता आग में झुलस गई। बचाने गए पति के हाथ
संवाद सहयोगी, खटीमा : खाना बनाते समय एक नवविवाहिता आग में झुलस गई। बचाने गए पति के हाथ भी जल गए। आनन-फानन में दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि नौसर गांव के अली खां की शादी 12 मई को बलिया के बसंतपुर की जुलेखा से हुई थी। अली खां ने बताया कि वह कुल्लू मनाली में काम करते हैं। ईद से एक दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार की सुबह उसकी 22 वर्षीय पत्नी जुलेखा चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान आग की चिंगारी उसके दुपट्टे पर गिर गई। जब तक कुछ समझ पाते आग बेकाबू हो गई। पत्नी के चिल्लाने पर वह दौड़कर बाहर आए और बुझाने का प्रयास किया जिसमें उसके दोनों भी हाथ झुलस गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआइ कृष्ण कुमार ने विवाहिता के ब्यान लिए। विवाहिता ने ब्यान में खाना बनाते समय जलने की बात कही है। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला अस्सी प्रतिशत से अधिक जल गई है।