भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना..पर जमकर झूमे श्रद्धालु
संस, रुद्रपुर : भगवान मेरी नैया उसपार लगा देना, अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना आदि भजनो
संस, रुद्रपुर : भगवान मेरी नैया उसपार लगा देना, अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर मनकामेश्वर कल्याण आश्रम देवपुरी र¨वद्रनगर में आठ दिवसीय भागवत कथा में मंगलवार को स्वामी श्रीनारायण चैतन्य महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पापियों के भी पाप नष्ट हो जाते है और वह सन्मार्ग के मार्ग पर चलने लगाता है। स्वामी जी ने बताया कि सच्चाई के मार्ग पर चलकर प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है।
कथा में एक से बढ़कर एक भजन का आनंद भक्तों ने लिया। मुख्य यजमान झारखंड रांची से पधार अमरनाथ झा व इंदू झा रही। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व लालकुआं नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, अशोक मित्तल, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।