गैस सिलेंडर में रिसाव, महिला झुलसी
खटीमा घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। जिसमें एक महिला गंभीर रु
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 12:00 AM (IST)
खटीमा: घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। जिसमें एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है।
बनबसा, चंपावत की कविता चंद अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव हो गया। देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नागरिक चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 45 प्रतिशत झुलस गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें