विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह का अपमान, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने प्रतिमा पर नहीं चढ़ाई माला... सियासी घमासान

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:49 AM (IST)

कांग्रेस नेता सैलजा द्वारा रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने से सियासी घमासान छिड़ गया है।

रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित प्रतिमा के चबूतरे के निकट खड़ी कांग्रेस नेत्री प्रदेश प्रभारी सैलजा।

रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित प्रतिमा के चबूतरे के निकट खड़ी कांग्रेस नेत्री प्रदेश प्रभारी सैलजा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा द्वारा मार्ल्यापण न करने के मामले से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा ने इसे शहीद और ऊधम सिंह नगर की जनता का अपमान बताया है।

भाजपा ने कहा है कि इस कृत्य से कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो गया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा गलत तरीके से मामले को प्रस्तुत कर रही है। पार्टी नेत्री का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने मार्ल्यापण से इंकार किया लेकिन उनकी प्रतिमा के आगे मत्था टेक उन्हें याद किया।

न्याय यात्रा के दौरान हुआ वाक्या

उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में यात्रा शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर पहुंची। आधा जिला भ्रमण करने के बाद रात्रि विश्राम रुद्रपुर में हुआ। शनिवार को सुबह रुद्रपुर से यात्रा की शुरूआत हुई। शहर में भ्रमण के दौरान यात्रा शहीद भगत सिंह चौक से भी गुजरी।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। मार्ल्यापण के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तो प्रतिमा के करीब खड़े थे, हाथ में फूल मालाएं थीं। मार्ल्यापण के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा के ऊपर चबूतरे पर आने का इंतजार किया जा रहा था, इसी बीच उन्होंने नीचे से ही मालाओं को छूकर ठुकराल के लिए दे दिया। पूर्व विधायक ठुकराल ने वो मालाएं प्रतिमा को पहना दीं।

माल्यार्पण से इनकार करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय

इस मामले भाजपा शहर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से इनकार करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उत्तराखंड और रुद्रपुर की जनता शहीदों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। विधाय ने कहा कि भगत सिंह चौक रुद्रपुर की पहचान और शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ा पवित्र स्थल है।

ऐसे महान क्रांतिकारी, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की शहीदों के प्रति सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिव अरोरा ने रुद्रपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को फ्लाप शो भी करार दिया।

इस मामले में कांग्रेस नेता एवं रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा है कि न्याय यात्रा की सफलता, उसमें जुट रही भारी भीड़ और उससे पहले किच्छा में कांग्रेस की जीत से भाजपा बौखला उठी है।

भाजपा को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है। इसलिए वह हर ऐसे मुद्दे को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रही है ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। ठुकराल ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से कांग्रेस नेता सैलजा मार्ल्यापण करने के लिए चबूतरे पर नहीं चढ़ सकीं। लेकिन उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर मत्था टेका और उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को बताया गुटबाजी और हुड़दंग का मंच

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की न्याय यात्रा में गुटबाजी से बढ़ी मुश्किलें, पछवादून में प्रत्याशी चयन बनेगा चुनौती, ये दावेदार बन रहे मुसीबत