विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को बताया गुटबाजी और हुड़दंग का मंच

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को गुटबाजी और नेताओं की आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मंच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए इसे गुटबाजी और नेताओं की आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मंच करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच न्याय की बात करने वाली कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

उनियाल ने एक वक्तव्य में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले हरक सिंह, आर्येंद्र शर्मा, करन माहरा, रणजीत रावत और हरीश धामी के साथ न्याय करना चाहिए।

यदि इसके बाद भी न्याय की इच्छा बचती है तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को हरीश रावत के लिए कम से कम आभार यात्रा निकालने की अनुमति देनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने और आपसी खींचतान में उलझे हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस नेतृत्व का काफी समय रूठने-मनाने में बीता था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा जनहित के बजाय नेताओं की महत्वाकांक्षाओं और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मंच बन गई है। जनता कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान देख रही है।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक बंशीधर भगत का कुमारी सैलजा पर हमला बोले, छत्तीसगढ़-हरियाणा डुबोने वाली सैलजा से जनता को नसीहत की जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें- देहरादून में एसटीपीआई की नई सुविधा से 1700 स्टार्टअप को मिलेगा प्रोत्साहन, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उद्घाटन