उधमसिंह नगर: नगर पालिका चुनाव मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी, किच्छा में 18% तो सिरौली कलां में 14.5% पड़े वोट
उधमसिंहनगर में किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे हैं, जहां पहले दो घंटों में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
किच्छा में 18% और सिरौली कलां में 14.5% मतदान हुआ।
नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं।
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, उधमसिंहनगर। नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रेक्षक हेमंत वर्मा सहित जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति ने मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान का जायजा ले दिशा निर्देश दिए।
पहले दो घंटे में किच्छा नगर पालिका में 18 वहीं सिरौली कलां में 14.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मंगलवार सुबह 8 बजे किच्छा व सिरौली कलां नगर पालिका के लिए मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइनों में लग गए थे।
मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। पहले दो घंटे के मतदान में किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में 18 प्रतिशत मतदान हुआ। सिरौली कलां नगर पालिका में पहले दो घंटे में मतदान की गति धीमी दिखाई दी।
सिरौली कलां में 10 बजे तक 14.5 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। सूरज के सिर चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर संख्या घटती दिखायी दी।
