विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उधमसिंह नगर: बद्रीपुर में आंगन में घुसकर गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, CCTV में कैद हुई घटना से ग्रामीणों में भय

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM (IST)

उधमसिंह नगर के बाजपुर स्थित बद्रीपुर गांव में एक गुलदार घर के आंगन में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गुलदार ने घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठाया।

  2. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई।

  3. ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की।

संवाद सहयोगी, बाजपुर (उधमसिंह नगर)। विकासखंड क्षेत्र बाजपुर के अंतर्गत ग्राम बद्रीपुर में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घर के आंगन में दबे पांव घुसे गुलदार ने वहां सो रहे पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

leopard small image

आंगन में सो रहे पालतू कुत्ते पर झपटा गुलदार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे गांव निवासी रविंदर चौधरी के घर के आंगन में अचानक एक गुलदार घुस आया। गुलदार ने आंगन में सो रहे उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर ले गया। कुत्ते के चिल्लाने और आहट सुनकर जब स्वजन बाहर निकले तो वहां का नजारा देख सहम गए। इसके बाद जब स्वजन ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उनके होश उड़ गए।

कुत्ते को मुंह में दबकर जंगल की ओर भाग गया गुलदार

फुटेज में गुलदार कुत्ते को दबोचकर ले जाता साफ नजर आया। शनिवार सुबह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीढ़ जमा हो गई। गांव के बीचों बीच गुलदार के दाखिल होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के इस तरह आबादी में आने से बच्चों और बुजुर्गों की जान पर खतरा बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान मनदीप नरवाल ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदार को पकढ़ने की मांग की है, ताकि किसी बढ़ी अनहोनी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव में भरेगा हुंकार, 35 सीटों पर किया दावा