किच्छा नगर पालिका चुनाव मतगणना विवाद: मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को सुनवाई संभव
किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना न होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मतदान के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद मतगणना नहीं होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। संभावना है कि सोमवार को सुनवाई होगी, जिसके बाद तस्वीर साफ हो सकती है।
किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव में 22 सितंबर को मतदान हुआ था। मतदान के दिन ही शाम को स्ट्रांग रूम के बाहर किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच तनातनी हो गई।
स्थिति यह हो गई कि किच्छा विधायक बेहड़ पर भाजपा कार्यकर्ता ने हाथ छोड़ दिया था। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। इधर, मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
मतदान के बाद प्रशासन ने मतगणना के लिए तीन सप्ताह का समय मांग लिया। जिस पर किच्छा में कांग्रेस से सभासद पद का चुनाव लड़ रहीं एक प्रत्याशी हाई कोर्ट चलीं गईं और तीन सप्ताह के समय मांगने पर सवाल उठाते हुए मतगणना कराने की मांग की।
हाई कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर मतगणना कराने के निर्देश दे दिए। इस आदेश के बाद कांग्रेस समर्थित सभासद पद की प्रत्याशी ने अब सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। जिसको लेकर सोमवार को सुनवाई की संभावना है।
