विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से छेड़छाड़ कर दी अगवा करने की धमकी, बोला- 'चाचा प्रधान कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता'

Published: Wed, 01 Jul 2026 10:46 AM (IST)

किच्छा में एक कैफे में कार्यरत हिंदू युवती को मुस्लिम युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर अगवा करने की ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा। कैफे में कार्यरत हिंदू युवती को दबंग मुस्लिम युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर अगवा करने की धमकी दी। उसने युवती को धमकी दी दरऊ के ग्राम प्रधान गफ्फार खान मेरे चाचा है और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

गफ्फार खान हाल ही में बरेली में हुए दंगे में असलहा आपूर्ति के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर आए है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

अपशब्दों का प्रयोग

किच्छा निवासी युवती ने पुलिस से की शिकायत में कहा पिछले डेढ़-दो माह से आदिल खान पुत्र अकरम खान निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा उसे डयूटी पर जाते समय रास्ते में जहां तहां घेर कर रोक उसके साथ छेड़छाड़ कर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है।

विरोध करने पर उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग कर जबरन बात करने का दबाव बनाता है। जबकि वह उसके साथ बात करने की इच्छुक नहीं है। उसके बावजूद वह उसे अपनी प्रेमिका बता कर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उसकी इन हरकतों पर उसके द्वारा उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार उसको काल कर उसे उठा ले जाने की धमकी दे रहा है।

वह उसे धमकी दे रहा है कि उसका चाचा गफ्फार खान ग्राम प्रधान है और उसे किसी प्रकार का शासन प्रशासन का डर नहीं है। अगर उसने बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा। अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसकी इज्जत उछाल दूंगा। उसकी इन हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है। युवती के मुताबिक आदिल खान उसके साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नहाती हुई युवती का वीडियो बना रहा था मुस्लिम युवक, लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर धुना

यह भी पढ़ें- देहरादून में युवतियों संग मिले मुस्लिम युवकों को छोड़ने पर पुलिस पर सवाल, सामने आई नई बात