किच्छा में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन
किच्छा में नवरात्रि पूजन के उपरांत मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया।
जागरण टीम, किच्छा : नवरात्रि पूजन के उपरांत मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मां की प्रतिमा को विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग मौजूद थे।
सुभाष नगर आजादनगर बंगाली कॉलोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर कार्यक्रम स्थल से ढोल नगाड़ों के साथ मां का डोला रवाना हुआ। बंगाली समाज के लोगों ने अबीर गुलाल को हवा में उड़ा मां की प्रतिमा को रंगों से सराबोर कर दिया। मां की प्रतिमा के बरेली बाई पास पर पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कुमाऊं संयोजक विवेकदीप सिंह की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। उसके उपरांत गोला नदी में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा कुमाऊं संयोजक विवेकदीप सिंह, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, इंस्टीटयूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट अध्यक्ष डा. अमित श्रीवास्तव, हीरा सरकार आदि मौजूद थे। मां ज्वाला देवी की लाई गई ज्योति, प्रसाद का वितरण
रुद्रपुर : श्री दुर्गा यात्रा समिति की तरफ से रविवार को मां ज्वाला जी से लाई गई पवित्र ज्योति के मौके पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य लोगों ने भक्तों को प्रसाद दिया।
रविवार को 125 किलो खीर का प्रसाद बनाया गया। इस मौके पर महंत राजीव ठक्कर, संयोजक वेद ठुकराल ,
रेनू अरोरा ,विक्की कक्कड़, पवन गाबा, गुरशरण बब्बर ,हरीश ठुकराल ,अमित दुआ ,कृष्णा गाबा , सुभाष अरोरा ,प्रभु दयाल मदान,विपिन अरोरा , देवेंद्र आदि थे।