विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, स्टेडियम-सर्किट हाउस सहित सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

Published: Tue, 01 Sep 2026 02:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क (सिटी पार्क) का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण, स्टेडियम, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय कार्यशाला निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधारोपण किया, पार्क का निरीक्षण किया तथा ओपन जिम में व्यायाम उपकरणों का भी उपयोग किया।

उन्होंने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून के प्रेमनगर में तेज बहाव में बही क्रेटा कार, दो की मौत एक युवती घायल