विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में मोबाइल गेमिंग की लत ने ली 20 वर्षीय युवक की जान, घर में पंखे से लटका हुआ मिला

Published: Sun, 26 Jul 2026 06:21 PM (IST)

काशीपुर के कुंडेश्वरा गांव में 20 वर्षीय मनीष ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में मोबाइल गेमिंग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. काशीपुर में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

  2. मोबाइल गेमिंग की लत बनी मौत की वजह

  3. आत्महत्या से पहले युवक ने मोबाइल किया फॉर्मेट

संवाद सहयोगी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। ग्राम कुंडेश्वरा रहने वाले 20 वर्षीय मनीष ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मोबाइल गेमिंग की लत को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।

घटना शनिवार शाम की है। मनीष अपनी मां के साथ घर पर था, जबकि उसके पिता रमेश काम पर गए हुए थे।

काफी देर तक मनीष कमरे से बाहर नहीं आया, तो मां उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

मनीष का शव पंखे से लटका था। मां का शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज धोनी ने बताया कि मृतक युवक को मोबाइल फोन में गेम खेलने की लत थी। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आत्महत्या से पहले मनीष ने अपना मोबाइल फार्मेट कर दिया था।

फोन से डेटा डिलीट किए जाने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। स्वजन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनीष का स्वभाव अंतर्मुखी था।

वह परिवार या बाहर किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था और उसका ज्यादातर समय अकेले बीतता था। उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। बाद में पिता का हाथ बंटाने के लिए ट्रक चलाता था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिवार वालों ने लगाई डांट, नाराज होकर युवक ने कर लिया सुसाइड

यह भी पढ़ें- 'कर्ज चुका दूंगा...', गोपालगंज में सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा युवक; भाई-भाभी पर लगाए आरोप