काशीपुर हादसा: शादी की खुशियों की बीच मां की मौत... मॉर्चरी के बाहर बेटा बदहवास, शव से बोला- 'उठ जा, घर चल...'
काशीपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में शमशीदा की मौत हो गई। एक तरफ बहन के घर शादी की ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अभिषेक रावत, काशीपुर। एक तरफ बहन के घर में बेटे की बारात की तैयारियां चल रही थीं, खुशियों के गीत गूंज रहे थे, तो दूसरी तरफ नियति ने कुछ ऐसा खेल खेला कि पल भर में मातम पसर गया।
जसपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली शमशीदा के बेटे बंटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।
'मां... तू उठ जा, घर चल... मां वापस आ जा!'
हादसे की सूचना जब रामनगर से मोर्चरी पहुंचे बेटे बंटी को मिली, तो उसका पूरा संसार उजड़ गया। वह यह मानने को तैयार ही नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। मोर्चरी के बाहर बंटी बदहवास हालत में बार-बार यही कहता रहा 'मां... तू उठ जा, घर चल... मां वापस आ जा!'
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी में जा रहे ई-रिक्शा सवार लोगों को डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की मौत
गम और गुस्से के इस सैलाब में बंटी अपने होश खो बैठा और मार्चरी के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गया। वह जिद करने लगा कि उसे तुरंत उसकी मां से मिलवाया जाए। वहां मौजूद रिश्तेदारों और परिजनों ने जब उसे रोते-बिलखते संभाला और बमुश्किल शांत कराया, तब जाकर उसने अपनी मां का शव देखा।
मां के चेहरे से सेहरा और कफन हटते ही बंटी शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ा। उसकी यह चीखें वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर गईं। शादी की खुशियों के बीच एक झटके में उजड़े इस परिवार का दर्द हर किसी का दिल दहला रहा है।
