केबिल में फाल्ट ठीक कर रहा कर्मी गिरा, घायल
खटीमा : पीलीभीत मार्ग पर केबिल में फाल्ट ठीक कर रहा एक निजी कंपनी का कर्मचारी नीचे गिर
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:00 PM (IST)
खटीमा : पीलीभीत मार्ग पर केबिल में फाल्ट ठीक कर रहा एक निजी कंपनी का कर्मचारी नीचे गिर गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मुडेली गांव का रवि कुमार जीनत कंपनी में काम करता है। कंपनी ने पीलीभीत मार्ग पर विद्युत केबिल लगाई है, जिसमें अचानक फाल्ट आ गया था। रवि फाल्ट ठीक करने के लिए अपने साथियों के साथ पोल पर चढ़ा हुआ था। उतरते समय वह वहां बने टीन शेड से अचानक नीचे गिर पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संस।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें