जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन
संसू जसपुर नगर पालिका की जेसीबी ने जल संस्थान की बड़ी पाइप लाइन तोड़ दी। इससे शनिवार को प
संसू, जसपुर : नगर पालिका की जेसीबी ने जल संस्थान की बड़ी पाइप लाइन तोड़ दी। इससे शनिवार को पानी की आपूर्ति ठप हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आपूíत को सुचारू किया जा सका।
शुक्रवार को नगर पालिका कर्मी जेसीबी से पतरामपुर रोड पर नाले की सफाई कर रहा था। नाले के नीचे से ही आवास विकास नलकूप की बड़ी पाइप लाइन गुजर रही है। इस दौरान जेसीबी चालक ने लापरवाही बरतते हुए जेसीबी का पंजा पाइप लाइन पर मार दिया। इससे पाइप लाइन डी ज्वाइंट टूट गया। पानी नाले में बहने लगा। पानी आपूर्ति में प्रेशर न आने पर जल कर्मियों ने इसकी पड़ताल की तो नाले के नीचे पाइप लाइन टूटी मिली। जल र्किमयों ने नलकूप को बंद कर लाइन टूटने की जानकारी अवर अभियंता को दी। शनिवार को पानी की लाइन टूटी होने के कारण पांच घंटे तक आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के लिपिक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लाइन टूटने की जानकारी रात को मिली थी। शनिवार को पानी की बर्बाद होने से बचाने के लिए पांचों नलकूप बंद कर दिए। शहर में ढाई हजार लोगों ने कनेक्शन ले रखे है। इस पानी को करीब दस हजार लोग इस्तेमाल करते है। करीब पांच घंटे की मशक्कत कर दो स्थानों पर गड्ढे खोदकर आपूíत सुचारू कर दी गई है।