विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 75 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Published: Wed, 27 May 2026 06:25 PM (IST)

जसपुर पुलिस ने 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कक्का सिंह उर्फ ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर । जसपुर पुलिस ने 75 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म व मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपित को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 24 मई को एक व्यक्ति ने जसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मई की शाम को उसकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहां एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की है।

जसपुर में प्राथमिकी पंजीकृत

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली जसपुर में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। जांच के दौरान जब घटना के संबंध में पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फार्म, हल्दुवासाहू ने मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार किया गया और मामले में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

जसपुर कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआइ भूपाल राम पौरी, एसआइ राजेंद्र प्रसाद, संतोष देवरानी, हरीश आर्या, रुचिका चौहान, सिपाही कुलदीप सिंह, विपिन चन्द्र, अरुण कुमार, भवान सिंह तथा होमगार्ड दीक्षित कुमार शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।