होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को रेलवे की सौगात, स्पेशन ट्रेनों में बर्थ अवेलेबिलिटी लिस्ट जारी
भारतीय रेलवे ने होली के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जिनकी मार्च 2026 की बर्थ उपलब्धता जारी की गई है। ...और पढ़ें
-1772165200936_m.webp)
यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। होली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष सुविधा प्रदान की है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच होली विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा मिल सके।
मार्च 2026 में चलने वाली इन स्पेशल गाड़ियों में 26 फरवरी 2026 की सायंकालीन स्थिति के अनुसार बर्थ व सीटों की उपलब्धता भी जारी कर दी गई है, जिससे लोग समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित कर सकें।
लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट होली विशेष गाड़ी में 01 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 370 तथा शयनयान श्रेणी में 370 बर्थ उपलब्ध हैं। इसी गाड़ी में 08 मार्च 2026 को शयनयान श्रेणी में 295 बर्थ शेष हैं। वहीं 15 मार्च 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 14 तथा शयनयान श्रेणी में 464 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार 05060 लालकुआं-कोलकाता होली विशेष गाड़ी में 05 मार्च 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 245 तथा शयनयान श्रेणी में 271 बर्थ उपलब्ध हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए समय रहते आरक्षण करा लें तथा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट बुकिंग करें। साथ ही स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने एवं यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। विशेष गाड़ियों के संचालन से यात्रियों को त्योहार पर अपने गृह नगर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।
