संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने गटका विषाक्त, मौत
संवाद सूत्र केलाखेड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने विषाक्त गटक लिया। हालत बिगड़ती दे
संवाद सूत्र, केलाखेड़ा : संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने विषाक्त गटक लिया। हालत बिगड़ती देख ससुराली उसे निजी वाहन से रुद्रपुर ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्राम भव्वा नगला निवासी परवीन जहां (36) की केलाखेड़ा निवासी मुस्तर अली से करीब 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद परवीन ने तीन पुत्रियों को जन्म दिया। इससे नाखुश पति ने आठ माह पहले दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद से परिवार में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार दोपहर करीब चार बजे परवीन ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त गटक लिया। हालत बिगड़ती देख ससुराली उसे निजी वाहन से रुद्रपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन उसे वापस केलाखेड़ा लेकर पहुंचे। इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने केलाखेड़ा पहुंचने के बाद मृतका के ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।