Move to Jagran APP

मिशन 2019 में भाजपा के साथ है अनुसूचित समाज : राजेश

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा मिशन 2019 में

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:07 PM (IST)
मिशन 2019 में भाजपा के साथ है अनुसूचित समाज : राजेश
मिशन 2019 में भाजपा के साथ है अनुसूचित समाज : राजेश

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा मिशन 2019 में प्रदेश का अनुसूचित समाज भाजपा के साथ खड़ा है। चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में जाने से कोई भी दल रोक नहीं पाएगा। उत्तराखंड ही नहीं देश का अनुसूचित जाति समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को कमर कस चुका है।

loksabha election banner

मंडी समिति सभागार में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन के दौरान विधायक राजेश शुक्ला ने कहा अनुसूचित जाति मोर्चा अपनी टीम गठित कर सरकार की योजनाओं के साथ ही किए गए कार्याें के बारे में जनता को बताए। जिससे उनको बरगलाने का प्रयास करने वाले बेनकाब हो सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कहा देश में एक बार फिर भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भाजपा हर वर्ग के समाज के दूरस्थ कोने में बैठे व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले विधायक राजेश शुक्ला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी व अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज कुमार ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजय पाल, कृष्ण कुमार, सूर्यनारायण, सपना रानी, सूर्यनारायण, संजय कुमार, धर्म सिंह, मुकेश कोली, कमलेश कुमार, अमित पासवान, समीर आर्य आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.