प्रथम धर्म है मानवता : सुभाष बापू
गदरपुर में महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय संघ सुभाष बाबू के सानिध्य में 33वां महायज्ञ और संत सम्मेलन हुआ।
संसू, गदरपुर: महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय संघ सुभाष बाबू महाराज सहारनपुर वालों के पावन सानिध्य में 33 वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन बापू कल्याण दास महाराज की पुण्यस्मृति में गदरपुर ओम बापू मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन कर तीन दिवसीय समागम में अपनी सहभागिता अर्पित की। शुक्रवार को समागम के अंतिम दिन रुद्रपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक अमर सावरिया महाराज द्वारा सुंदर भजनों का गुणगान किया। भजन गायक सूरज द्वारा भजनों की धूम मचाई गई। समागम में पहुंचे संत सुभाष बापू महाराज ने कहा कि मानव का प्रथम धर्म मानवता है। जिसमें उच्च नीच भेदभाव की किसी भी भावना का कोई स्थान नहीं होता। जिस व्यक्ति ने अपने माता पिता की सेवा सच्चे दिल से कर ली। उसे दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं होती। समागम के दौरान संत कल्याण दास सेवा समिति अध्यक्ष बंशीधर गुम्बर, सतीश बत्रा, कृष्ण लाल अनेजा, अशोक बांगा, कृष्ण लाल सुधा, सतीश अनेजा, केवल नारंग, सतीश दुआ, गुलशन मुरादादिया, बलदेव अनेजा, सुरेंद्र गुम्बर, सतीश कोचर, सुरेंद्र छाबड़ा, हरीश गुंबर, किशन नारंग, अजय गंभीर, सुनील छाबड़ा, अशोक अनेजा, नरेश डूमड़ा आदि मौजूद थे।