मकान का लिंटर गिरा, एक घायल
संवाद सहयोगी, सितारगंज : पुराने की मकान के लिंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।
संवाद सहयोगी, सितारगंज : पुराने की मकान के लिंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। लिंटर केमलबे की चपेट में आने से मकान में रह रहा एक युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान घायल का परिवार दूसरे कमरे में था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शहर के खटीमा रोड वार्ड सात में रोहिताश ठाकुर पुत्र रघुवीर सिंह का पुराना मकान है। जिसमें रोहिताश ठाकुर के परिजनों के अलावा एक किरायेदार भी रहता है। शुक्रवार को तड़के मकान की छत का अधिकांश हिस्सा भरभराकर जमीन पर जा गिरा। मलबे की चपेट में आकर राजकुमार वालिया घायल हो गया। उसे परिजन किच्छा रोड के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया। हादसे में राजकुमार के हाथ की हड्डी टूटी है। लिंटर गिरने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। आस-पास रह रहे लोग क्षतिग्रस्त मकान की तरफ दौड़ पड़े। रोहिताश ठाकुर ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन काफी पुराना है। उसमें उसके भाई राजकुमार वालिया के अलावा एक किरायेदार रहता है। मकान दो मंजिला है। जो जर्जर हो चुका है। जिसकी सूचना वह पहले नगर पालिका प्रशासन को दे चुका था। अब हादसे के बाद रोहिताश ने एसडीएम को सूचना दी है। जिसमें उसने क्षतिग्रस्त मकान से किरायेदार और परिजनों को खतरा जताया है।