यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुद्रपुर में सीटें बढ़ाने को छात्रों का घंटों हंगामा, अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
रुद्रपुर में स्नातक की कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर के छात्र आंदोलित।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : स्नातक की कक्षाओं में सीटें बढ़ाने को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को घंटों हंगामा कर विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा।
महाविद्यालय के छात्रों ने कहा कि स्नातक बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना महाविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक 13 एवं 14 नवंबर को संपन्न हुई। एकमत से इनकी समस्याओं को समाधान के लिए एकजुट हुए। इसी क्रम में बुधवार को विद्यार्थियों धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य केके पांडेय को सौंपा। जिसमें चार सूत्री मांग की है। कहा कि बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर में 20 फीसद सीट बढ़ाने के साथ ही छात्र संघ चुनाव कराने, एसबीएस कालेज में एमएससी जीव विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान की कक्षाएं इसी सत्र में प्रारंभ करने और महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं एवं शिक्षकों के नियुक्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है। छात्र इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कहा कि मांगू पूरी जब तक नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रचित सिंह, राहुल गुप्ता, विपिन पांडेय, सौरभ राठौर, चन्दन भट्ट, प्रकाश दास, साकेत चौहान, सौरभ गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार, वि•ातिर, सचिन, अनमोल, साक्षी, सुमन, प्रिया, रेनू कुमारी, नगमा, दीपिका, काजल, प्रीति,ललित शर्मा, रमन आदि मौजूद थे।
----------
