विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर के व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाया, हाथ-पैर बांधकर कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख रुपये

Published: Mon, 30 Mar 2026 08:10 PM (IST)

रुद्रपुर में एक व्यापारी हनी ट्रैप का शिकार हो गया। एक युवती ने उसे मिलने बुलाया, फिर कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और कपड़े उतरवाकर वीडियो बना ली।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। एक व्यापारी के साथ हुई हनी ट्रैप की घटना ने सभी को चौंका दिया है। व्यापारी से जान पहचान कर एक युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

इसके बाद उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और कपड़े उतरवाकर उसकी वीडियो बना ली। आरोपितों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की मांग की।

आरोपितों से बचने के लिए व्यापारी ने 44 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ट्रांजिट कैंप वार्ड चार निवासी सुपद मंडल ने बताया कि उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। प्रिया नाम की युवती, जो कई दिनों से उससे फोन पर चैट कर रही थी, ने 27 मार्च को कहा कि वह उससे मिलने के लिए रामपुर से आ रही है।

प्रिया ने उसे फुलसुंगी श्मशान घाट के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो प्रिया ने उसे अपने घर में ले जाकर बताया कि उसके घर में बहुत परेशानी है। इस दौरान एक युवती और चार युवक वहां आए और उन्होंने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए।

आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह पांच लाख रुपये नहीं देता तो उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। पीड़ित ने अपने दोस्त से 14 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से मंगवाए।

28 मार्च को पिंकी नाम की एक महिला आई और उसने व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 30 हजार रुपये दिए, लेकिन पिंकी बार-बार रुपये मांग रही है। इससे वह मानसिक रूप से बहुत ही परेशान है।

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए फुलसुंगी गंगापुर रोड ट्रांजिट कैंप निवासी पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार तथा उसके एक सहयोगी हजरतगढ़ी संभल उत्तर प्रदेश निवासी मोतीराम पुत्र चेतराम को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे फिरौती में ली गई 17500 रुपये की धनराशि बरामद की।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें- हनी ट्रैप कर फर्जी FIR से चल रहा था वसूली का खेल! दिल्ली क्राइम ब्रांच ने महिला और साथी को दबोचा

यह भी पढ़ें- लग्जरी लाइफ के लिए हनी ट्रैप: गुरुग्राम में तलाकशुदा महिला ने युवक को डराकर 1.63 लाख वसूले, जेल भेजे गए 3 आरोपी