विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लग्जरी लाइफ के लिए हनी ट्रैप: गुरुग्राम में तलाकशुदा महिला ने युवक को डराकर 1.63 लाख वसूले, जेल भेजे गए 3 आरोपी

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:47 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में एक लैबकर्मी को हनी ट्रैप कर ब्लैकमेल करने के मामले में मुख्य आरोपी ज्योति सहित तीन लोगों को ...और पढ़ें

Women Arrest
Women Arrest
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। लैबकर्मी को घर बुलाकर हनी ट्रैप कर ब्लैकमेल के मामले में पकड़ी गई महिला समेत तीनों आरोपितों को रिमांड में पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपित महिला ज्योति का पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। इनकम सोर्स न होने के चलते उसके पास आर्थिक तंगी थी। इसलिए उसने इंटरनेट मीडिया पर दो साथियों से जान पहचान की और ब्लैकमेल कर रुपये कमाने की साजिश रची।

ब्लड सैंपल लेने वाले युवक को घर बुलाया

मामले में पीड़ित ने छह मार्च को सेक्टर 37 थाने में महिला समेत तीन आरोपितों पर केस दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने बुधवार को तीनों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अलवर के हरीश यादव उर्फ मोनू, महेंद्रगढ़ के खैरोली गांव के श्याम सुंदर उर्फ अशोक और गुरुग्राम के ताजनगर की रहने वाली ज्योति के रूप में की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित महिला ने साजिश रचकर ब्लड सैंपल लेने वाले युवक को घर बुलाया। उसे आसान टारगेट समझा और फोन पर बात करने लगी।

इसके बाद उसे मिलने के बहाने दो मार्च को फिर से एवीएल सोसायटी घर बुलाया। यहां रिलेशन बनाने की पेशकश की। जब लैब कर्मी न्यूड हो गया तो ज्योति ने अपने साथियों को सिग्नल देकर उसका वीडियो बनवा लिया। पीड़ित से पांच लाख रुपये की डिमांड की गई। जिसमें से 1.63 लाख रुपये वसूल भी लिए थे।

लग्जरी लाइफस्टाइल चाहती है ज्योति

जांच में सामने आया कि रेवाड़ी के माजरा गांव की रहने वाली ज्योति की शादी गुरुग्राम के एक गांव में हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह पति से अनबन होने पर मायके आ गई। उसके पास कोई जाब नहीं थी, जबकि उसका महीने का खर्च काफी था।ज्योति की एक चार साल की बेटी भी है। जिसकी देखभाल ज्योति के माता-पिता करते हैं। ज्योति लग्जरी लाइफस्टाइल चाहती है। सोशल मीडिया पर एक युवक की स्कार्पियो गाड़ी देखकर वह महेंद्रगढ़ के श्याम सुंदर के संपर्क में आई। लाइफस्टाइल के लिए ज्योति ने हरीश और श्याम सुंदर के साथ मिलकर हनीट्रैप का रास्ता चुना। ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए 1.63 लाख रुपये में से ज्योति के हिस्से में 80 हजार रुपये आए थे।

पपला गुर्जर से जुड़ा श्याम सुंदर का नाम

पुलिस जांच में पता चला कि श्याम सुंदर पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर सितंबर 2019 को हुए हमले में भी श्याम सुंदर का नाम आया था। इस घटना में बदमाशों ने फायरिंग कर कुख्यात गैंग्स्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को लाकअप से छुड़ाया था। केस में श्याम सुंदर की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं अलवर का हरीश यादव बिल्डिंग काॅन्ट्रेक्टर का काम करता है। ब्लैकमेलिंग से वसूले गए कुल 1.63 लाख रुपये में से हरीश ने 83 हजार रुपये अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए थे। बाद में इन पैसों को वापस मंगवा लिया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बच्चा फेंकने वाली बिन ब्याही मां गिरफ्तार, NICU में कठिन प्रयास के बाद चली धड़कन; नाम मिला बेबी मैक्स

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टरों में नई सड़क के लिए सेक्टरल प्लान में बदलाव, बेहतर होगी कनेक्टिविटी