हेल्दी बेबी शो में शिवा ने मारी बाजी
संस, बाजपुर : राष्ट्रीय पोषण अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत हेल्दी बेबी-शो का आयोजन स्पंदन केंद्र मह
संस, बाजपुर : राष्ट्रीय पोषण अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत हेल्दी बेबी-शो का आयोजन स्पंदन केंद्र महेशपुरा में किया गया। जिसमें बच्चों का वजन व लंबाई ली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान रामदुलारी ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा खान-पान सही नहीं रहा है। अनियमित दिनचर्या का असर पर मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जोकि समाज व देश के लिए गंभीर होती जा रही एक समस्या है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने व अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। वहीं हेल्दी बेबी-शो प्रतियोगिता में शिवा, अभिशान व नैतिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इन बच्चों को उनके माता-पिता की मौजूदगी में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, सुपरवाइजर शीला जोशी, डिम्पल वर्मा, रीता, चंद्रा महरा, कार्यकत्री मीना गुप्ता, सरिता गुप्ता, शांति सैनी, बबीता चंद्रा, डोली सैनी, राबिया आदि मौजूद थी।