Move to Jagran APP

सरकारी क्रय केंद्र लक्ष्य से पीछे, आगे निकल चुके आढ़ती

रुद्रपुर में धान खरीद में सरकारी क्रय केंद्र पीछे है तो वहीं कच्चे आढ़ती आगे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:12 PM (IST)
सरकारी क्रय केंद्र लक्ष्य से पीछे, आगे निकल चुके आढ़ती
सरकारी क्रय केंद्र लक्ष्य से पीछे, आगे निकल चुके आढ़ती

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : धान खरीद में सरकारी क्रय केंद्र पीछे है तो वहीं कच्चे आढ़ती आगे जा रहे हैं। अब तक तय लक्ष्य के 50 फीसद सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीदे गए हैं। जिसमें से अब भी कई ऐसे केंद्र हैं जहां खरीद नहीं हुई है। रविवार को गल्ला मंडी में 10 हजार क्विटल से अधिक धान कच्चे आढ़तियों ने तौल कराया। जबकि वहीं स्थित सरकारी केंद्र पर शून्य तौल रही। एक अक्टूबर से धान क्रय शुरू कर दिए गए। इस बार जिले में 179 केंद्र बनाए गए थे, बाद में दो अन्य केंद्र बढ़ाए गए। 24 दिन बीतने के बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों ने अब तक सिर्फ 50 फीसद लक्ष्य तय कर सके हैं, जबकि खेतों से करीब 60 फीसद धान मंडी में गिर चुके हैं। ऐसे में जहां सरकारी क्रय केंद्र धान खरीदने पीछे चल रहे हैं, वहीं कच्चे आढ़ती औने-पौने दाम में धान खरीद कर किसानों के शोषण कर खरीद में आगे चल रहे हैं। शनिवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर 94218 क्विटल धान तौल हुई। इसमें सहकारी समितियों ने 53141 क्विटल तौल कराई। इसमें 7171 क्विटल ग्रेड वन तथा 45669 क्विटल कॉमन, यूसीएफ ने 12148 क्विटल कॉमन, नेफेड ने 14162 क्विटल कॉमन, खाद्य विभाग ने 3566 क्विटल ग्रेड वन तथा 11200 क्विटल कॉमन धान की तौल 905 किसानों ने कराई। वहीं कुल खरीद की बात करें तो उधम सिंह नगर में अब तक 1236472 क्विटल धान की तौल हुई है। इसमें 115094 क्विटल ग्रेड वन तथा 1121377 क्विटल कॉमन धान शामिल है। शनिवार को 161 केंद्रों पर खरीद हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.