Move to Jagran APP

चीनी मिलों में सुधार लाए सरकार

संवाद सहयोगी बाजपुर चीनी मिलों में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियनों के पदाि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 05:29 PM (IST)
चीनी मिलों में सुधार लाए सरकार
चीनी मिलों में सुधार लाए सरकार

संवाद सहयोगी, बाजपुर : चीनी मिलों में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों के प्रांतीय सम्मेलन में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में स्थापित चीनी मिलों की वर्तमान स्थिति पर चिता व्यक्त करते हुए इनके सुधारीकरण को त्वरित गति से कार्य करवाने की मांग प्रदेश सरकार से की गई।

loksabha election banner

सहकारी चीनी मिल अतिथिगृह सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र चौबे, प्रदेश महामंत्री शेखर आनंद पांडेय, औद्योगिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बीएमएस के कार्यों में क्षेत्रीय स्तर पर कुछ राजनैतिक दलों के व्यक्ति व जनप्रतिनिधि हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने समय रहते मिल व मजदूर हितों में कदम उठाने को वक्त की जरूरत बताया। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने पर भविष्य में स्थिति गंभीर रूप धारण कर लेगी जो किसी के भी हित में नहीं है। सम्मेलन में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करने, गन्ने की प्रजाति में सुधार करते हुए रोग-रोधी क्षमता वाले बीजों का प्रयोग बढ़ाने, चीनी मिलों की क्षमता का भरपूर उपयोग हो सके इसके लिए प्रयास करने, चीनी मिलों के उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि के लिए प्रयास करने, बाजपुर चीनी मिल का नवीनीकरण वर्तमान तकनीक के हिसाब से करवाने, मिलों द्वारा श्रम नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने आदि सात मांगें उठाई गई। इस मौके पर अनिल सिंह बाजपुर, धीरज सिंह लक्सर, फल सिंह इकबालपुर, अवधेश कुमार डोईवाला, अनिल यादव किच्छा, प्रभुनाथ सिंह नादेही, निरंजन सिंह, रामचंद्र कुश्वाहा, दर्शन सिंह नेगी, रामऔतार, गुरमीत सिंह, कुंवरपाल सिंह, हरवीर सिंह, नरेश कौशिक, हरीश सिंह, कपिल कोचर, परमिदर सिंह भट्टी, जयप्रकाश, उग्रसेन सिंह, विष्णु स्वरूप, किशन सिंह, एमपी सिंह आदि मौजूद थे।

---

इन्सेट

सुरेंद्र बने उत्तरांचल चीनी मिल मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष

चित्र परिचय : 15 बीजेपी-पी 11 में। जागरण

संस ,बाजपुर : भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने सर्वसम्मति से बीएमएस से संबद्ध संगठन उत्तरांचल चीनी मिल मजदूर संघ का गठन कर सुरेंद्र प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। प्रभुनाथ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल सिंह महामंत्री, अवधेश कुमार उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह नेगी कोषाध्यक्ष बनाए गए। श्याम काíतक, राम मिलन तथा अंकुश सदस्य नामित किए गए। यह जानकारी नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.